शिलांग, तीन जुलाई (भाषा) मेघालय सरकार सुदूर क्षेत्रों में 75 नए स्वास्थ्य केंद्र बनाने की योजना पर काम रही है, जो बेहद विपरीत मौसम को भी सहन करने में सक्षम होंगे। अधिकारियों ने रविवार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सौरमंडल फाउंडेशन को इसका डिजाइन बनाने का काम सौंपा है, जबकि सेल्को फाउंडेशन परियोजना में तकनीकी भागीदार होगा।
सौरमंडल फाउंडेशन के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों के डिजाइन इस तरह के होंगे कि संरचनाएं अत्यधिक ठंड, तेज हवाओं, भूकंप और भूस्खलन को भी सहन कर सकेंगी। इनमें से प्रत्येक केंद्र 50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
भाषा जोहेब धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.