scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशशाह ने तेलंगाना की जनता से टीआरएस की सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया

शाह ने तेलंगाना की जनता से टीआरएस की सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया

Text Size:

हैदराबाद, तीन जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना की जनता से राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को सत्ता से उखाड़ फेंकने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाने का आह्वान किया।

शाह ने यहां के परेड मैदान में आयोजित पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया।

टीआरएस और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की जनता की आकांक्षाओं का पूरा करने में विफल रही है और वह भ्रष्टाचार में लिप्त रही है।

उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा, ‘‘एक बार भाजपा का साथ दीजिए। टीआरएस की सरकार को जड़ सहित उखाड़ कर फेंक दीजिए।’’

शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो टीआरएस ने जो वादे पूरे नहीं किए, वह उन्हें पूरा करेगी।

भाषा ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments