नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दिल्ली के बेगम विहार क्षेत्र में एक घर की बालकनी का हिस्सा गिरने से नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बालकनी का अगला हिस्सा गिरने के कारण कुणाल नामक एक बच्चा घायल हो गया है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि बच्चा एक पुराने घर के सामने खेल रहा था जब यह हादसा हुआ।
उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घर के मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
भाषा यश पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
