scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशउदयपुर दर्जी हत्या: गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच अपने हाथ में लेने का दिया निर्देश

उदयपुर दर्जी हत्या: गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच अपने हाथ में लेने का दिया निर्देश

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को उदयपुर में एक दर्जी की हत्या की घटना की जांच अपने हाथ में लेने और मामले में किसी भी संगठन तथा अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता का पता लगाने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘‘ गृह मंत्रालय ने एनआईए को राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच करने का निर्देश दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता की गहन जांच की जाएगी।’’

गौरतलब है कि उदयपुर में मंगलवार को दो लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से एक दर्जी की हत्या कर दी थी और उसका वीडियो सार्वजनिक करते हुए कहा कि वे ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला ले रहे हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments