scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशउदयपुर घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का ही परिणाम है : पूनियां

उदयपुर घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का ही परिणाम है : पूनियां

Text Size:

उदयपुर, 28 जून (भाषा) राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर की हत्या के मामले में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को कहा कि यह कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का ही परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में जो लोग दिखाई दे रहे है उन्होंने टेलर को 17 जून को धमकी दी थी और फिर उन्होंने इसे अंजाम दे दिया। उन्होंने कहा ,‘‘टेलर ने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी । यह सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।’’

पूनियां ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘राजस्थान में हालात बने हुए हैं और बहुसंख्यक हिन्दुओं पर जिस तरीके से जगह-जगह पर हमले भी हुए.. उनकी हत्याएं हुई… आज जो वारदात हुई .. (वैसे में) मुझे लगता है कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की.. अशोक गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीति का ही परिणाम है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ (उदयपुर की) घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.. शर्मनाक है.. वीभत्स है और उदयपुर समेत पूरा राजस्थान उद्वेलित है। ’’

पूनिया ने कहा कि एक व्यक्ति के द्वारा दिनदहाडे़ ऐसा हमला संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में पीएफआई एवं अन्य आतंकी संगठनों को संरक्षण मिल रहा है।

प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने भी घटना की निंदा की है और कहा कि वह आज रात उदयपुर पहुंच रहे है।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments