scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशकुल्लू में पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारा, आठ गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

कुल्लू में पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारा, आठ गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

Text Size:

शिमला, 26 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कुल्लू जिले में एक रेव पार्टी पर छापा मारा और आठ लोगों को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात की गई कार्रवाई में करीब चार लाख रुपये, शराब की 200 से ज्यादा बोतलें, 88 ग्राम चरस और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि राजस्थान में अलवर का कशिश गुलियानी (24) पार्टी का आयोजक है और उसने प्रसिद्ध पार्वती घाटी स्थित शिल्हा गांव में पार्टी में संगीत बजाने की अनुमति ली थी, लेकिन पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई मादक पदार्थ जब्त किए।

उन्होंने कहा कि सभी आरोपी 23 से 29 साल के बीच के हैं। इनमें से पांच कर्नाटक से और दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से एक-एक हैं।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने संबंधित कानूनों में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। भाषा नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments