scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 49 से 68 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 29 डिग्री रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments