मदुरै, 26 जून (भाषा) तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक में अंदरूनी खींचतान जारी है। इसी कड़ी में ईडाप्पडी के. पलानीस्वामी गुट को आड़े हाथ लेते हुए पार्टी नेता ओ पनीरसेल्वम ने रविवार को कहा कि ‘‘पार्टी कार्यकर्ता मेरी ओर हैं।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता और पार्टी कार्यकर्ता उनके विरोधियों को दंडित करेंगे।
वहीं, दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयलिता की करीबी रहीं वी के शशिकला राज्य के उत्तरी जिलों का दौरा कर रही हैं और तिरुवल्लुर सहित कई स्थानों पर उनके समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
शशिकला के समर्थकों ने उनके उत्तर तमिलनाडु के दौरे को ‘‘पुरुत्ची पयानम’’ (क्रांतिकारी यात्रा) करार दिया है।
वहीं, 23 जून को अन्नाद्रमुक की आम परिषद की हुई बैठक में किनारे किए जाने के बाद तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों के दौरे पर निकले पनीरसेल्वम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता और पार्टी कार्यकर्ता उनके विरोधियों को दंडित करेंगे।
वह रविवार को चेन्नई से मदुरै पहुंचे और जब वह अपने गृह जिले थेनी जा रहे थे तो रास्ते में उनके समर्थकों ने उन्हें तलवार भेंट की।
भाषा धीरज नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
