scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशदिल्ली के उपराज्यपाल ने अनंग ताल बावली की मरम्मत का आदेश दिया

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अनंग ताल बावली की मरम्मत का आदेश दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को संजय वन में ऐतिहासिक अनंग ताल बावली का निरीक्षण किया और इसे ‘‘दिल्ली की धरोहर’’ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

उपराज्यपाल सक्सेना ने अधिकारियों को संजय वन में ऐसे खाली पड़े हरित क्षेत्रों की पहचान करने का भी निर्देश दिया, जिन्हें छोटे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के आयोजन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सकता है।

उपराज्यपाल के साथ इस मौके पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी भी मौजूद थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि दो महीने के भीतर ‘बावली’ में ताजा पानी भरकर उसे फिर से पुनर्जीवित किया जाए।

दिल्ली में अनंग ताल बावली का निर्माण 11वीं सदी में तोमर वंश के शासक अनंगपाल द्वितीय द्वारा करवाया गया था। बावली में पिछले कई दशकों में कचरा और गंदगी जमा हो गयी है।

भाषा रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments