scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशआगरा में टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

आगरा में टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Text Size:

आगरा (उप्र), 25 जून ,(भाषा) आगरा के एत्मादपुर थानाक्षेत्र में बरहन तिराहे पर शनिवार सुबह एक टैंकर ने की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।

एत्मादपुर थाने के निरीक्षक अरुण बालियान ने बताया कि साइकिल सवार की शिनाख्त प्रेम प्रकाश (58 ) के रूप में हुई है जो इसी थानाक्षेत्र के नगला पुत्तु के निवासी थे। पुलिस उनका शव पोस्टमार्टम के लिए ली गयी।

पुलिस के अनुसार चालक टैंकर को लेकर फरार हो गया। साइकिल सवार के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया गया है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments