scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर की आत्महत्या

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस थाने में तैनात 34 साल के एक कांस्टेबल ने थाने में अपने कार्यालय में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले कांस्टेबल की पहचान जयमाल सिंह के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार को हुई जब वह ड्यूटी पर था। पुलिस ने कहा कि उसका शव कार्यालय में लगे पंखे से लटका पाया गया।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने कहा, “अपराध प्रकिया संहिता की धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।” उन्होंने कहा, “वह पिछले छह महीने से अवसाद में था जिसका इलाज चल रहा था। आत्महत्या करने का यह संभावित कारण हो सकता है।”

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। गुगुलोथ ने कहा, “सुसाइड नोट बरामद किया गया है और जांच जारी है। आर्थिक समस्या भी आत्महत्या का कारण हो सकता है।’’

भाषा यश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments