scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशबाल विवाह के आरोप में चार गिरफ्तार

बाल विवाह के आरोप में चार गिरफ्तार

Text Size:

ऋषिकेश, 25 जून( भाषा ) उत्तराखंड के धर्मनगरी में शनिवार को 14 साल की एक नाबालिग के बाल विवाह पुलिस ने उसकी माँ सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया।

कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि यहां कोतवाली क्षेत्र की रेखा कोठियाल नामक एक महिला ने अपनी 14 साल की नाबालिग भतीजी के साथ जबरन बाल विवाह कराये जाने की सूचना पुलिस को दी थी।

सैनी ने बताया कि एक मंदिर के पुजारी ने जब यह बाल विवाह कराने से इनकार कर दिया तो आरोपी कपिल ने लड़की की माँ के सहयोग से उसकी मांग मे जबरन सिंदूर भर दिया उसे वरमाला पहना कर जबरन फेरे ले लिए और उसे वंहा से लेकर मेरठ के लिए निकल गया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार पुलिस ने कपिल और नुकुल को गिरफ्तार कर लड़की को उनके चंगुल से छुड़वा लिया। पुलिस ने लड़की की माँ और उसके एक सहयोगी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार नाबालिग लड़की की रिश्तेदार रेखा कोठियाल की शिकायत पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/9/11 के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments