(शीर्षक और पूरी कॉपी में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)
नोएडा (उप्र),20 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार को विभिन्न सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने इन हादसों की जानकारी देते हुए बताया कि थाना जेवर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय तरुण कुमार मारा गया।
उन्होंने बताया कि दनकौर, जेवर और थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए तीन अन्य सड़क हादसों में तीन लोग मारे गए जिनकी पहचान क्रमश: नीरज (30) , विकास (22) और वेदपाल (46) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में लखीचंद नामक व्यक्ति मारा गया जबकि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजनारायण की उपचार के दौरान बीती रात को मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
भाषा सं शोभना
शोभना नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
