scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशमाताओं पर बच्चों की परवरिश का बोझ कम करने के लिये पितृत्व अवकाश में वृद्धि की सिफारिश

माताओं पर बच्चों की परवरिश का बोझ कम करने के लिये पितृत्व अवकाश में वृद्धि की सिफारिश

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) मातृत्व लाभ अधिनियम पर आयोजित कानून समीक्षा परामर्श में विशेषज्ञों ने माताओं पर बच्चों की परवरिश का बोझ कम करने के लिए पितृत्व अवकाश को विस्तार देने की सिफारिश की है । राष्ट्रीय महिला आयोग ने शानिवार को इसकी जानकारी दी ।

आयोग ने बताया कि सिफारिशों में पितृत्व अवकाश को बढ़ाने के अलावा नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करना तथा अधिक महिला श्रमिकों को रोजगार देने के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र को संवेदनशील बनाना शामिल है ।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 और 2017 के संशोधन पर अंतिम कानून समीक्षा परामर्श का आयोजन किया था।

आयोग ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य महिलाओं को प्रभावित करने वाले कानून की समीक्षा और उसका विश्लेषण करना तथा किसी प्रकार की कमी, अपर्याप्तता और त्रुटियों में सुधार करने के लिए संशोधन की सिफारिश करना था।

भाषा रंजन प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments