scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशसोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा का अधिकारी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा का अधिकारी गिरफ्तार

Text Size:

पटना, 18 जून (भाषा) बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक कुमार को सोशल मीडिया पर ‘‘विवादित पोस्ट’’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) संजय सिंह ने शनिवार को बताया कि आलोक कुमार राज्य निर्वाचन विभाग में उपसचिव के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारी ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में एक ‘विवादित पोस्ट’ डाला था, जिसपर आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

संजय ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी अधिकारी को पटना स्थित सचिवालय थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा अनवर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments