scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमुंबई में कोविड-19 के करीब 2,300 नये मामले आए

मुंबई में कोविड-19 के करीब 2,300 नये मामले आए

Text Size:

मुंबई, 15 जून (भाषा) मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,293 नये मामले दर्ज किये गये जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। मुंबई में 23 जनवरी के बाद से एक दिन में आये यह सर्वाधिक मामले हैं। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बुलेटिन के अनुसार, इन अतिरिक्त मामलों के साथ मुंबई में कोविड​​-19 अबतक आए मामलों की संख्या बढ़कर 10,85,882 हो गयी। महानगर में अबतक 19,576 मरीजों की महामारी से जान गयी है।

मुंबई में लगभग पांच महीने के बाद दैनिक मामलों की संख्या दो हज़ार के पार गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, 23 जनवरी को, मुंबई में संक्रमण के 2,550 मामले दर्ज किए गए थे और 13 मरीज़ों की मौत हुई थी।

देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 1,724 नए मामले आए थे और दो मरीज़ों की मौत दर्ज की गयी थी।

भाषा फाल्गुनी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments