scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत का खनिज उत्पादन अप्रैल में 7.8 प्रतिशत बढ़ा

भारत का खनिज उत्पादन अप्रैल में 7.8 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) देश का खनिज उत्पादन अप्रैल, 2022 में सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़ा है। खान मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि अप्रैल, 2022 में खनन और उत्खनन क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक 116 रहा, जो पिछले साल अप्रैल की तुलना में 7.8 प्रतिशत अधिक है।

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल, 2022 के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों में कोयला उत्पादन 665 लाख टन, लिग्नाइट का उत्पादन 40 लाख टन, प्राकृतिक गैस का 274.8 करोड़ घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) का उत्पादन 25 लाख टन और बॉक्साइट का उत्पादन 2,054 हजार टन रहा।

इस दौरान मैंगनीज अयस्क, कोयला, लिग्नाइट, बॉक्साइट और फॉस्फोराइट जैसे कुछ खनिजों के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि हुई है।

वहीं इस अवधि के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खनिजों जैसे पेट्रोलियम (कच्चा), चूना पत्थर, तांबा सांद्र, लौह अयस्क, सीसा सांद्र, क्रोमाइट और सोना के उत्पादन में कमी देखने को मिली।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments