scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारी सफाईकर्मियों को जबरन हिरासत में लिया : एआईसीसीटीयू

दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारी सफाईकर्मियों को जबरन हिरासत में लिया : एआईसीसीटीयू

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) श्रमिक संगठन एआईसीसीटीयू ने आरोप लगाया कि बुधवार को दिल्ली पुलिस ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक अस्पताल के पास ‘‘अवैध छंटनी’’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक सफाईकर्मियों को जबरन हिरासत में ले लिया।

इस मामले में तत्काल पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

‘ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन’ (एआईसीसीटीयू) ने दावा किया कि कर्मचारियों के अलावा संगठन के कई नेताओं और एक छात्र संगठन के सदस्यों को भी हिरासत में ले लिया गया।

इसने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित चार अस्पतालों के 300 से अधिक कर्मी ‘‘अवैध छंटनी’’ के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शहीद भगत सिंह मार्ग पर एकत्र हुए थे।

एआईसीसीटीयू ने एक बयान में कहा, ‘‘आज, उच्च न्यायालय का आदेश लागू करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी विरोध मार्च करने के वास्ते एकत्र हुए थे। दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन उठाकर मंदिर मार्ग थाने ले गई।’’

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments