scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशबीकेसी क्षेत्र में स्थित दफ्तरों के कर्मियों से जल्दी घर जाने के लिए कहा गया

बीकेसी क्षेत्र में स्थित दफ्तरों के कर्मियों से जल्दी घर जाने के लिए कहा गया

Text Size:

मुंबई, 14 जून (भाषा) मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में शिरकत के मद्देनजर इस क्षेत्र में स्थित सरकारी और निजी क्षेत्र के दफ्तरों के कर्मियों से निर्धारित समय से पहले घर जाने के लिए कहा गया, ताकि यातायात में बाधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

एक अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित दफ्तरों के कर्मचारियों को दोपहर तीन बजे ही कार्यालय छोड़ने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मुंबई के बीकेसी मैदान में गुजराती दैनिक ‘मुंबई समाचार’ की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शिरकत की।

भाषा पवनेश पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments