scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशसीबीआई ने तपन कंडू हत्याकांड में आरोप पत्र दायर किया

सीबीआई ने तपन कंडू हत्याकांड में आरोप पत्र दायर किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पार्षद तपन कंडू की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। कंडू झालदा नगर पालिका के पार्षद थे।

सीबीआई ने पुरुलिया के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में दीपक कंडू, कलेबर सिंह, नरेन कंडू, मोहम्मद आसिक और सत्यबन प्रमाणिक को आरोपी बनाया है।

सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर छह अप्रैल 2022 को पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

केंद्रीय एजेंसी के प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने बताया कि आरोप है कि इस साल 13 मार्च को शाम करीब सवा पांच बजे कंडू की झालदा में उनके घर के पास ही बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जोशी ने कहा कि उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ शाम की सैर से लौट रहे थे।

कंडू को झालदा अस्पताल ले जाया गया और वहां से उन्हें रांची अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने चार अप्रैल को केंद्रीय एजेंसी को मामले की जांच की रिपोर्ट 45 दिनों में सौंपने का निर्देश दिया था।

उच्च न्यायालय ने पार्षद की पत्नी पूर्णिमा कंडू की याचिका पर केंद्रीय एजेंसी को जांच का आदेश दिया था। उनका आरोप था कि मामले में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत है और इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments