scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश: मथुरा में जलापूर्ति बाधित होने पर महिलाओं का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: मथुरा में जलापूर्ति बाधित होने पर महिलाओं का प्रदर्शन

Text Size:

मथुरा (उप्र), 13 जून (भाषा) वृंदावन की महिलाओं के एक समूह ने सोमवार को अपने इलाके में जलापूर्ति बाधित होने पर यहां नगर निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राम नगर कॉलोनी की महिला प्रदर्शनकारियों ने भी नगर निकाय के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों ने बताया कि बाद में उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग को अनसुना किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

अतिरिक्त नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती राजपुर ग्राम पंचायत और नगर निगम के बीच कुछ वित्तीय तकरार के कारण पानी की आपूर्ति बाधित है।’’ उन्होंने कहा कि तत्कालीन राजपुर ग्राम पंचायत द्वारा बिलों का भुगतान नहीं करने के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

तिवारी ने कहा कि मामले को सुलझाया जा रहा है और क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए टैंकरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलोनी को हाल में नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments