scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर : कठुआ में अमरनाथ यात्रियों के लिए 20 विश्राम स्थल बनाए गए

जम्मू-कश्मीर : कठुआ में अमरनाथ यात्रियों के लिए 20 विश्राम स्थल बनाए गए

Text Size:

जम्मू, 13 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए 8,000 लोगों के ठहरने लायक 20 विश्राम स्थल बनाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लखनपुर में तीर्थयात्रा के लिए सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आर के गोयल को जानकारी देते हुए कठुआ के उपायुक्त राहुल पांडे ने कहा कि इन स्थलों में लंगर (सामुदायिक रसोई) की सुविधा होगी और ये यात्रियों के ठहरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अमरनाथ मंदिर के लिए 43 दिन लंबी यात्रा 30 जून को दो मार्गों-दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे बालटाल मार्ग से शुरू होने वाली है।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments