scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशभाजपा के होर्डिंग में भगवान विट्ठल से भी बड़ी दिखाई गई मोदी की तस्वीर : राकांपा पदाधिकारी

भाजपा के होर्डिंग में भगवान विट्ठल से भी बड़ी दिखाई गई मोदी की तस्वीर : राकांपा पदाधिकारी

Text Size:

पुणे, 13 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक पदाधिकारी ने एक होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को भगवान विट्ठल से बड़ा दिखाए जाने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मांग की है कि वह इस मामले में माफी मांगे।

प्रधानमंत्री संत तुकाराम महाराज के शिला मंदिर का उद्घाटन करने के लिए मंगलवार को देहू का दौरा करेंगे।

पदाधिकारी रविकांत वरपे ने कहा कि मोदी को ‘‘भगवान विट्ठल से बड़ा’’ दिखाकर भाजपा के पदाधिकारियों ने पूरे वारकरी समुदाय (भगवान विट्ठल के भक्त) का अपमान किया है।

वरपे ने कहा कि इसे लेकर आपत्ति जताने के लिए पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 149 के तहत उन्हें नोटिस जारी है। उन्होंने नोटिस की प्रति सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments