scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशनोएडा में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार गो तस्कर गिरफ्तार, 1500 किलो गोमांस बरामद

नोएडा में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार गो तस्कर गिरफ्तार, 1500 किलो गोमांस बरामद

Text Size:

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार कथित गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1500 किलो गोमांस बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त प्रथम रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सेक्टर-62 के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर जांच के दौरान पुलिस ने बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया लेकिन उसने पलट कर पुलिस दल पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लगने के बाद के बाद पुलिस ने उसे व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी पहचान जुनेद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जुनेद के पास से देसी तमंचा, कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 के पास से रिजवान, शहजाद तथा सिराजुद्दीन नामक तीन कथित गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1500 किलो गोमांस बरामद किया था।

उन्होंने बताया कि तीनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया था कि उनके गिरोह का सरगना जुनेद है।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments