scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशकुएं में नहाते समय तीन लड़कों की डूबने से मौत

कुएं में नहाते समय तीन लड़कों की डूबने से मौत

Text Size:

रायसेन, 13 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 35 फुट गहरे कुएं में नहाने के दौरान तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुल्तानगंज थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गोरखा गांव में रविवार दोपहर को हुई।

उन्होंने बताया कि 12 से 16 साल की उम्र के तीन लड़के नहाने के लिए कुएं में उतरे थे। जब वे अपने घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार वालों ने तलाश शुरु की और उनके जूते व कपड़े कुएं के पास रखे मिले।

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया इसके बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments