scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशभुवनेश्वर के केशरी शॉपिंग मॉल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

भुवनेश्वर के केशरी शॉपिंग मॉल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

भुवनेश्वर, 12 जून (भाषा) ओडिशा की राजधानी के मध्य में स्थित केशरी शॉपिंग मॉल में रविवार को मामूली आग लग गई जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शॉपिंग मॉल की पहली और दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा गया और दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) की महापौर सुलोचना दास ने कहा कि आग की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पहली मंजिल पर शॉर्ट-सर्किट के कारण ऐसा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शॉपिंग मॉल में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, 16 अप्रैल को भीषण आग में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments