scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमुंबई में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल

मुंबई में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल

Text Size:

मुंबई, नौ जून (भाषा) मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को मलबे से निकाला गया है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को इमारत के मलबे से निकाया गया और इसके बाद तलाश एवं बचाव अभियान बंद कर दिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुल 19 लोगों को सरकारी भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शाहनवाज आलम (55) के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल केवल एक व्यक्ति का भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 17 अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि घायलों में से अधिकतर लोग बिहार के थे, जो एक साथ इस इमारत में रह रहे थे।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments