scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति कोविंद आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह में शरीक होंगे

राष्ट्रपति कोविंद आईआईएम जम्मू के दीक्षांत समारोह में शरीक होंगे

Text Size:

जम्मू, आठ जून (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां बृहस्पतिवार को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और संस्थान के एक विविधता प्रकोष्ठ का उद्घाटन भी करेंगे।

इस साल के दीक्षांत समारोह में 77 छात्राओं सहित कुल 214 विद्यार्थियों को ‘मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (एमबीए) की उपाधि दी जाएगी।

राष्ट्रपति कोविंद इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे और दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

आईआईएम जम्मू के निदेशक बी एस सहाय ने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अवसर पर आने और छात्रों को संबोधित करने के लिए अपनी सहमति दी है।’’

राष्ट्रपति संस्थान में एक विविधता प्रकोष्ठ का भी उद्घाटन करेंगे।

भाषा

सुभाष नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments