scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशहिमंत ने मंत्रिपरिषद विस्तार की घोषणा की, दो भाजपा विधायकों को किया जाएगा शामिल

हिमंत ने मंत्रिपरिषद विस्तार की घोषणा की, दो भाजपा विधायकों को किया जाएगा शामिल

Text Size:

गुवाहाटी, आठ जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सत्ता में एक साल पूरा करने के करीब एक महीने बाद अपनी सरकार के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की बुधवार को घोषणा की जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और विधायकों को मंत्रियों के रूप में शामिल किया जाएगा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि नलबाड़ी से विधायक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मल्ला बरुआ और हाफलोंग से विधायक नंदिता गोरलोसा मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए चेहरे होंगे।

सरमा ने माजुली में एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘शपथग्रहण समारोह बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र सभागार में होगा।’’

भाजपा के लगातार दूसरी बार असम विधानसभा चुनाव में सत्ता पर काबिज होने के बाद सरमा पिछले साल मई में मुख्यमंत्री बने थे।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments