scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशपंजाब पुलिस ने किया था बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध

पंजाब पुलिस ने किया था बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध

Text Size:

चंडीगढ़, आठ जून (भाषा) पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से 10 दिन पहले गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था।

कनाडा में रहने वाले बराड़ ने ही मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सतींद्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ फरीदकोट में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया था।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने इस संबंध में 19 मई को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को प्रस्ताव भेजा था जिसके 10 दिन बाद मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

श्री मुक्तसर साहिब निवासी बराड़ साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था और वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

बराड़ के खिलाफ नवंबर 2020 और फरवरी 2021 में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments