scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशओडिशा में महानदी नदी में दो हाथी फंसे

ओडिशा में महानदी नदी में दो हाथी फंसे

Text Size:

भुवनेश्वर, आठ जून (भाषा) ओडिशा के कटक जिले के बांकी इलाके में बुधवार को महानदी नदी पार करते समय दो हाथी उसमें फंस गए। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना भागीपुर के निकट हुई जब हाथी सुकसेन वन से चंडका अभयारण्य पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के पास जलस्तर काफी अधिक है और वन अधिकारी हाथियों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि हाथी अब भी फंसे हुए हैं क्योंकि वे नदी किनारे लोगों की भीड़ के चलते पार करने में झिझक रहे हैं।

भाषा

जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments