scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशहावड़ा की पेंट फैक्ट्री में आग लगी, सात घायल

हावड़ा की पेंट फैक्ट्री में आग लगी, सात घायल

Text Size:

हावड़ा, आठ जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार दोपहर एक कारखाने में भीषण आग लगने से सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले शिवपुर की पेंट निर्माण इकाई में दोपहर करीब 1.40 बजे देखी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘मजदूर उस समय कारखाने के अंदर थे। कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि कुछ आग के कारण घायल हो गए।’

उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया।’

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है।

भाषा

सुरेश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments