scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसीतारमण ने सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

सीतारमण ने सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के कोविड-19 से जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

बुच, ‘इंडियाज इकनॉमिक जर्नी-75’ कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं। इस कार्यक्रम को आर्थिक मामलों के विभाग और सेबी द्वारा संयुक्त रूप से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के ‘विशेष सप्ताह’ समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सेबी चेयरपर्सन के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं। काश, वह कार्यक्रम में भाग लेतीं। आशा है वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।’’

कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने ‘भारतीय विकास’ और आर्थिक सहायता योजना (आइडियाज) के लिए नया ई-ट्रैकिंग और रिमोट एडमिनिस्ट्रेशन (नेत्र) पोर्टल और मोबाइल ऐप पेश किया है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments