scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशखाली प्लॉट के खुले होद में नर कंकाल मिला

खाली प्लॉट के खुले होद में नर कंकाल मिला

Text Size:

सीकर (राजस्थान) सात जून (भाषा) जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में दांता कस्बे में चारणवास रोड पर एक खाली प्लाट में बने खुले होद से मंगलवार को नर कंकाल मिला है।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

दांतारामगढ़ थानाधिकारी मदन कड़वासरा ने बताया कि दांता में स्थित बड़ का चारणवास रोड पर करणी कॉलोनी के एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि यहां पर खुले होद में नर कंकाल पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर खुले होद में नर कंकाल पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि कंकाल को प्लास्टिक के बोरे में डालकर फेंका गया था। पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर दांता सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम नर कंकाल का पोस्टमार्टम करने में जुटी है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता यह कंकाल महिला का है अथवा पुरुष का यह जांच में सामने आएगा।

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

भाषा सं कुंज अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments