scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने बाड़मेर सड़क हादसे पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने बाड़मेर सड़क हादसे पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की।

पुलिस ने कहा कि बाड़मेर में एक एसयूवी और एक ट्रेलर के बीच टक्कर में दो नाबालिगों समेत एक परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

मोदी ने ट्वीट किया, “राजस्थान के बाड़मेर में हुई सड़क दुर्घटना बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दुख की इस घड़ी में उन्हें शक्ति दें।”

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments