scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशईडी ने धनशोधन मामले में पीएफआई के बैंक खातों को कुर्क किया

ईडी ने धनशोधन मामले में पीएफआई के बैंक खातों को कुर्क किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और एक संबद्ध संगठन रिहैब इंडिया फाउंडेशन के कम से कम 33 बैंक खातों को कुर्क किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खातों में 68 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है।

अधिकारियों ने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पीएफआई के 23 खाते हैं, जिनमें 59,12,051 रुपये हैं और रिहैब इंडिया फाउंडेशन के 10 खातों में 9,50,030 रुपये हैं।

इस्लामिक संगठन का गठन 2006 में केरल में हुआ था और इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments