scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअखिलेश यादव ने अपनी पार्टी सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की

अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की

Text Size:

लखनऊ, एक जून (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को नयी दिल्ली में एक अस्पताल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की।

समाजवादी पार्टी से विधायक आजम खान का नयी दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अखिलेश यादव ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘ (मैं) आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा हूं। आप जल्द ठीक होकर वापस लौटें।’’

यादव ने दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिनमें खान के अलावा उनके बेटे और रामपुर की स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

भाषा राजेंद्र राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments