scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशसाधु ने प्रसाद विक्रेता की तलवार से हत्या की

साधु ने प्रसाद विक्रेता की तलवार से हत्या की

Text Size:

संभल (उप्र), एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक प्रसाद विक्रेता की एक साधु ने हत्या कर दी। पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि प्रसाद विक्रेता रमेश गौतम (60) शराब पी रहा था जिसपर रूद्राक्ष गिरि नामक साधु ने उसे ऐसा करने मना किया। मिश्रा के अनुसार तब गौतम ने साधु के साथ गाली-गलौज करने लगा, ऐसे में उसने गुस्से में तलवार से उसकी हत्या कर दी।

मिश्रा ने बताया कि साधु को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस को पूछताछ से पता चला कि आरोपी साधु पर साहिबाबाद थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं और उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

भाषा सं राजेंद्र राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments