scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशसड़क हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे समेत चार लोगों की मौत

सड़क हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे समेत चार लोगों की मौत

Text Size:

बिलासपुर, 21 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में मैजिक वाहन सवार भुवनेश्वर साहू (36), ओमप्रकाश वर्मा (22), रघुवीर साहू (24) और महेश साहू (40) की मौत हो गई।

महेश साहू बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा था।

तखतपुर थाना के प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात बिलासपुर से एक छोटी मालवाहक गाड़ी टाटा मैजिक में सवार होकर सभी चार व्यक्ति करीब के जरहागांव जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब वे तखतपुर के करीब पहुंचे तब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

भारद्वाज ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने एक घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं संजीव

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments