scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशठाणे में कोविड-19 के 27 नए मामले आए

ठाणे में कोविड-19 के 27 नए मामले आए

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में 27 और मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,09,494 हो गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए। इस दौरान किसी मरीज की मौत न होने से जिले में मृतकों की संख्या 11,895 पर बनी हुई है। मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,63,612 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 3,407 है।

भाषा गोला पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments