scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलउदयन माने आठ अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर पहुंचे

उदयन माने आठ अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर पहुंचे

Text Size:

फुकेट, 13 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर उदयन माने  ब्लू कैन्यन क्लासिक गोल्फ में आठ अंडर 63 के शानदार कार्ड के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये है।

यह टूर्नामेंट एशियाई विकास टूर (एडीटी) ऑर एमईएनए टूर का हिस्सा है।

पुणे के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह प्रतियोगिता का अंत 63 के स्कोर के साथ किया था और इस सप्ताह उन्होंने इसी स्कोर के साथ आगाज किया है। उन्होंने इस दौरान छह बड़ी और एक ईगल लगाया।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में कार्तिक शर्मा और एम धर्मा 66 के एक समान स्कोर के साथ संयुक्त आठवें , यशस चंद्रा (68) संयुक्त 22वें, युवराज संधू (70) संयुक्त 49वें, दिव्यांशु बजाज (71) संयुक्त 66वें, चिराग कुमार (76) संयुक्त 124वें और करण वासुदेव (77) संयुक्त 131वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments