scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Text Size:

रामेश्वरम, आठ मई (भाषा) तमिलनाडु के रामेश्वरम में रविवार को एक मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार कार के बीच हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रामेश्वरम की ओर आ रही कार ने सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को कुचल दिया और फिर विपरीत दिशा में जा रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिस पर तीन लोग सवार थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर एक राजमार्ग पर सुबह साढ़े पांच बजे हुई और सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसने कहा कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा फाल्गुनी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments