scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमविदेशनेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, आठ मई (भाषा) नेपाल के 52 वर्षीय एक शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेसट पर चढ़ाई करने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। उसने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी सर्वाधिक बार फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। पर्वतारोहण अभियान से जुड़े लोगों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक डी शेरपा ने कहा कि रीता और उनके 11 शेरपा सहयोगियों के समूह ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे फतह हासिल की।

मई से शुरू होने वाले पर्वतारोहण से पहले पर्वतारोहियों की मदद करने के लिए शेरपाओं ने ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया।

इस साल नेपाल के पर्यटन विभाग ने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए 316 लोगों को परमिट जारी किया है।

रीता ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments