scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशदिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान

दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली में आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सापेक्षित आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 55 प्रतिशत के करीब रहा।

मौसम कार्यालय ने आसमान मुख्यत: साफ रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस था।

भाषा गोला पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments