scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशइजराइल में स्वतंत्रता दिवस पर हुए हमले में तीन की मौत

इजराइल में स्वतंत्रता दिवस पर हुए हमले में तीन की मौत

Text Size:

यरुशलम, पांच मई (भाषा) देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य इजराइल के अति-रूढ़िवादी यहूदी शहर एलाद में बृहस्पतिवार को हुए हिंसक हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव दल ने यह जानकारी दी।

पुलिस अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि पीड़ितों को चाकू मारा गया या गोली मारी गई। अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया हमलावर को गोली मार दी गई है।

शहर की नगर पालिका ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

भाषा फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments