scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशसतह के बजाय हवा से 1,000 गुना ज्यादा फैल सकता है कोविड : अध्ययन

सतह के बजाय हवा से 1,000 गुना ज्यादा फैल सकता है कोविड : अध्ययन

Text Size:

वाशिंगटन, पांच मई (भाषा) लोग जिन सतहों को छूते हैं, उनकी तुलना में सांस में जाने वाली हवा के माध्यम से कोविड-19 के वायरस का संक्रमण होने की आशंका 1,000 गुना अधिक होती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने परिसर में अगस्त 2020 से अप्रैल 2021 तक एक पर्यावरण पर्यवेक्षण कार्यक्रम के दौरान हवा और सतहों से नमूने लिये।

पिछले सप्ताह ‘जर्नल ऑफ एक्सपोजर साइंस एंड एनवॉयरनमेंटल एपिडेमियोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन में कक्षाओं, अभ्यास कक्षों, कैफेटेरिया, बसों और जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों से तथा खिड़कियों, रोशनदानों और हवा निकासी वाले डक्ट आदि से नमूने लिये गये।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर चुआनवू शी ने कहा, ‘‘सतह से संक्रमण का खतरा हवा के जरिये संक्रमण के जोखिम से 1,000 गुना कम पाया गया।’’

शी और उनके सहयोगियों ने हवा संबंधी नमूनों के लिए इस तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जो एक पंप के माध्यम से बड़ी मात्रा में हवा खींच लेते हैं और उसमें मौजूद किसी भी वायरस का भी पता लगा लेते हैं।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments