scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमविदेश‘हॉट व्हील्स’ पर आधारित फिल्म का निर्माण करेगी फिल्मकार जेजे अब्राम्स की कम्पनी

‘हॉट व्हील्स’ पर आधारित फिल्म का निर्माण करेगी फिल्मकार जेजे अब्राम्स की कम्पनी

Text Size:

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 26 अप्रैल (भाषा) फिल्मकार जेजे अब्राम्स की निर्माण कम्पनी ‘बैड रॉबर्ट’ के बैनर तले ‘हॉट व्हील्स’ पर आधारित फिल्म का निर्माण किया जाएगा।

‘हॉट व्हील्स’ एक मशहूर ‘टॉय कार’ का ब्रांड है।

‘वैराएटी’ की खबर के अनुसार, फिल्म में 54 साल पुराने ब्रांड की सबसे शानदार, आधुनिक गाड़ियां, ‘मॉन्स्टर ट्रक’ और मोटरसाइकिल दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी साझा नहीं की गई है।

‘बैड रॉबर्ट’ की प्रमुख हान्नाह मिंघेला ने कहा, ‘‘ ‘हॉट व्हील्स’ के दुनियाभर में घर-घर में पहचाने जाने से पहले, यह इलियट हैंडलर का एक सपना था, जो अपने दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित घर के गैरेज में खिलौना (टॉय) कार बनाते थे। हम उसी कल्पना, जुनून और कुछ कर दिखाने के लिए जोखिम उठाने के जज़्बे को इस फिल्म में दिखाना चाहते हैं।’’

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments