scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशभाजपा नेता ने ब्रिटिश सांसद से मुलाकात को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री की आलोचना की

भाजपा नेता ने ब्रिटिश सांसद से मुलाकात को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री की आलोचना की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अपैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सेना के पूर्व प्रमुख जे. जे. सिंह ने ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह धेसी से मुलाकात को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रविवार को आलोचना की।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ब्रिटिश सांसद के ‘‘अलगाववादी समर्थक और भारत विरोधी’’ विचारों का समर्थन करती है।

लेबर पार्टी के सांसद धेसी ने पिछले सप्ताह भगवंत मान और आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा से मुलाकात की थी और सूचना के अनुसार, कई सिखों को काली सूची में डाले जाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी।

भाजपा नेता सिंह ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप की पंजाब सरकार… लेबर पार्टी के सांसद का बढ़चढ़ कर स्वागत कर रही है जिनके विचार अलगाववादी समर्थक और भारत-विरोधी हैं। आप को देश को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या वह कश्मीर और अन्य मुद्दों पर उनके (धेसी) विचारों से इत्तेफाक रखती है, जोकि देश विरोधी हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि मान को बताना चाहिए कि धेसी के साथ बैठक में क्या हुआ था और पंजाब की आप नीत सरकार ने उनसे क्या वादे किए हैं।

धेसी ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले की आलोचना की है।

भाषा अर्पणा देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments