scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशएक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमले के बाद रिश्तेदार फरार

एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमले के बाद रिश्तेदार फरार

Text Size:

पल्लक्कड़ (केरल), 15 अप्रैल (भाषा) परिवार की लड़की के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश का विरोध करने से नाराज रिश्तेदार ने परिवार के चार सदस्यों को उनके आवास पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने ”पीटीआई-भाषा” को बताया कि चुलानूर निवासी मणि (56), उनकी पत्नी सुशीला (51), बेटा इंद्रजीत (24) और बेटी रेशमा (22) शुक्रवार की सुबह हुए हमले में घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों का रिश्तेदार मुकेश सुबह पहुंचा और सभी पर हमला किया और पड़ोसियों के आने का शोर सुनकर वहां से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि गर्दन पर चोट लगने के कारण रेशमा की हालत गंभीर है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस ने कहा कि मुकेश परिवार से बदला लेना चाहता था क्योंकि परिवार ने उसकी रेशमा के साथ रिश्ता बनाने की कोशिश का विरोध किया था।

मुकेश बाइक पर नुकीली चीज और मिट्टी का तेल लेकर आया था लेकिन पड़ोसियों के घर में आने के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश और मामले की विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments