scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमविदेशजेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक के साथ सगाई की

जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक के साथ सगाई की

Text Size:

लॉस एंजेलिस, नौ अप्रैल (भाषा) हॉलीवुड अभिनेत्री एवं गायिका जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक ने सगाई कर ली है। गायिका ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पुष्टि की है कि वह बेन से सगाई टूटने के लगभग 18 साल बाद 2021 में एक-दूसरे के करीब आने के बाद अब शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रही हैं।

लोपेज (52) ने सबसे पहले अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की, जिसके बाद उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ इससे जुड़ा एक ईमेल साझा किया। लोपेज की वेबसाइट पर प्रशंसकों के लिए साझा किए गए संदेश में गायिका की एक क्लिप शामिल थी, जिसमें सगाई की हीरे की अंगूठी की तारीफ की गई थी।

लोपेज और 49 वर्षीय एफ्लेक ने पहली बार फिल्म ‘गिगली’ में काम करने के बाद डेटिंग शुरू की थी। नवंबर 2002 में उनकी सगाई हो गई थी, लेकिन लोपेज ने 2004 की शुरुआत में सगाई तोड़ दी और उसी साल जून में गायक मार्क एंथोनी से शादी कर ली।

2008 में इस जोड़े के जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हुए। एफ्लेक ने 2005 में अभिनेत्री जेनिफर गार्नर से शादी की और तीन बच्चों का एक साथ स्वागत किया।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments